दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ नही है, जनता सर्वोपरि है, जिनको जनता जिताती है, वह उसी का गढ हो जाता है : मुकेश चंद्राकार

भिलाई। भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मुकेश चन्दाकर ने शुक्रवार को पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि मैं वर्ष 1990 से जीवन पर्यन्त तक कांग्रेस का सिपाही था और सिपाही रहूंगा। मैं दो बार कांग्रेस का महामंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष हूं, मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा वैशाली नगर से प्रत्याशी बनाकर मुझे जो जनता की सेवा का मौका दिया गया है। इस वैशाली नगर को नया वैशाली नगर बनाने की मेरी योजना है, इसके लिए विकास को गति देने का काम करूंगा। कुछ समस्याएं हैं, मैं वैशाली नगर का डेव्लपमेंट करना चाहता हूं जो कांग्रेस शासन काल में ही संभव हैं, कांग्रेस शासनकाल में ही लोगों को तत्कालिक मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह के बाद प्रदेश के वर्तमान मुखिया भूपेश बघेल ने गरीबों को पटटा देने का काम किया और पट्टा नवीनीकरण का काम किया। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के आशीर्वाद से वैशाली नगर विस क्षेत्र में तीन आत्मानंद स्कूल खोला गया है, वहीं कुछ तालाबों का जिर्णोद्धार किया गया और कई तालाबों का जिर्णेद्धार कार्य जारी है।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चन्द्राकर ने अपने 30 बिन्दुओं का घोषणा पत्र जारी कर बताया कि मैं जीत कर आता हूं तो रोजगार की दिशा में काम करूंगा। बीपीओं सेंटर की स्थापना भी वैशाली नगर में की जायेगी इसके अलावा पूरे वैशालीनगर विस क्षेत्र में जो पेयजल की समस्या हैं, उसके उपर कार्य कर उस समस्या का निराकरण करूंगा। इसके अलावा माताओं बहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इस विस क्षेत्र के सभी चौैक चौैराहों को सीसीटीव्ही कैमरे से लैस किया जायेगा। क्षेत्र में अधिक रौशनी के लिए हाईमास्क लाईट जहां लगाई जायेंगी वहीं डिजिटल लाइब्रेरी व इन्डोर स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा इसके साथ ही लघु उद्योगों को टैक्स फ्री के दायरे में लाया जायेगा। वर्ष 1996 से लगातार सुबह 6 से 10 बजे तक जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख को जानता हूं, समझता हूं और उनको हल करता हूं। पिछले दो सालों से वार्डों का दौरा करके वहां के समस्याओं को जाना और वैशाली नगर विस क्षेत्र के सभी 37 वार्डों की समस्याओं को हल भी कराने का काम किया। चौपाटी का निर्माण कई स्थानों पर कराया गया है, और कई जगह जहां बचा है, वहां भी चौपाटी का सुव्यवस्थित कराकर चैपाटी खुलवाया जायेगा। जिन स्थानों पर सडकों की आवश्यकता है, वहां सडकों का निर्माण करायेंगे।

श्री चन्द्राकर ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि वैशाली नगर विस क्षेत्र भाजपा का गढ नही है, जनता सर्वोपरि है, जिनको जनता जिताती है, वह उसी का गढ हो जाता है, मिथक किसी का नही होता, जनता विकास को जानती हेै, और उसी आधार पर अपना मतदान कर उसको विजयी बनाती है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पांच सालों में प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है। सर्वहारा वर्ग को लेकर चले और सबका मान सम्मान बढाया। पांच साल में दो साल तक तो कोरोना काल में निकल गया, इस दौरान भी प्रदेश की भूपेश सरकार एवं भिलाई की शहर सरकार के साथ ही कांग्रेसियों ने लोगों की कोरोना में जमकर सेवा कार्य किया। बाकी तीन सालों में ही छग की कांग्रेसनीत सरकार काम कर पाई। शहर सरकार ने चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है, जिसमें नेहरू नगर चैक में शहीदों का सम्मान में उनका मूर्ति बनाकर वहां का सौन्दर्यीकरण किया गया। वही सुपेला के घडी चौक का भी बेहतर रूप से सौन्दर्यीकरण किया गया यहां भी छग के स्वप्न दृष्टा व पूर्व सांसद चंदूलाल चंद्राकर का प्रतिमा स्थापना के साथ ही यहां ताजमहल के प्रतीक के रूप में यहां भी ताजमहल बनाकर इसका सौन्दर्य बढाया गया।

प्रत्याशी मुकेश चन्द्राकर ने आगे कहा कि भाजपा की 15 सालों की सरकार और भूपेश बघेल के पांच साल के कार्यकाल को सब देख रहे हैं और समझ रहे हैं, इसी आधार पर जनता कांग्रेस को अपना मत देकर विजयी बनायेगी। इससे पहले वैशाली नगर विस का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नेताओं ने हमेंशा जनता को मूर्ख बनाया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विधायक एवं वैशाली नगर विस क्षेत्र के पर्यवेक्षक इंदरदत्त लखनपाल, महापौर नीरज पाल, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुलचंद साहू, अजय शिवबावीरकर, पूर्व पार्षद मो. रफीक, ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप, मो शरीफ खान, गिरि राव, अशोक गुप्ता, अली हुसैन सिद्धिकी सहित बडी संख्या में कांग्रेस के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button