खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

मोदी सरकार ने महादेव एप पर लगाया बैन, सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘हैरानी की बात है कि…’ उधर आरोपी शुभम सोनी ने वीडियो जारी कर किया बड़ा दावा…

महादेव बेटिंग ऐप मामले के एक आरोपी शुभम सोनी ने एक वीडियो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उसके संपर्क को लेकर कई दावे किए हैं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महादेव एप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसी बीच केंद्र सरकार ने इस बेटिंग एप समेत 22 अवैध और एप्लीकेशन और वेबसाइट्स पर बैन लगाय दिया है. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘सरकार को आखिरकार होश आ गया।’

सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने ‘महादेव ऐप’ पर बैन लगाने का फ़ैसला किया. मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है. मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है।”

वहीं, भूपेश बघेल ने आगे लिखा, ‘आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा. अब केंद्र सरकार को होश आ ही गया है तो अच्छा है कि इस एप के संचालकों को भी दुबई से यथाशीघ्र गिरफ़्तार कर भारत लाया जाए. छत्तीसगढ़ पुलिस ने ही सबसे पहले उनके ख़िलाफ़ लुक-आउट नोटिस जारी किया था. उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस भी रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहेगी क्योंकि यहां तो सबसे पहले उनके ख़िलाफ़ मामले दर्ज हुए हैं।’

उधर महादेव बेटिंग ऐप मामले के एक आरोपी शुभम सोनी ने दावा किया है कि वह सीएम भूपेश बघेल के कहने पर दुबई गया था. शुभम सोनी ने कहा है कि वह ही महादेव बेटिंग ऐप का मालिक है. उसने कहा कि उसकी मुलाकात सीएम भूपेश बघेल से कराई गई थी. उसने कहा, ”CM ने मुझसे कहा- दुबई जाओ और अपना काम बढ़ाओ.” शुभम सोनी ने यह भी दावा किया कि अब तक वो 508 करोड़ दे चुका है, फिर भी उसे दिक्कत हो रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में आरोपी कहता दिख रहा है, ”मैं शुभम सोनी बोल रहा हूं और मैं महादेव बुक का ओनर हूं.” इसके बाद वह कुछ डॉक्यूमेंट्स दिखाता है. वह आगे कहता है, ”महादेव बुक का ओनर मैं ही हूं, आपको डॉक्यूमेंट दिखा दिया मैंने. 2021 में इसको मैंने चालू किया था, ये उसके पूरे डॉक्यूमेंट्स हैं।”

शख्स आगे कहता है, ”मेरा गेंबलिंग का काम बहुत अच्छे चलने लगा था, फिर भिलाई में और ये तो बहुत ही छोटे से काम चालू हुआ था, उसके बाद धीरे-धीरे यह काम बढ़ता गया. काम बढ़ता गया, उसके बाद हमारी लाइफ स्टाइल भी चेंज होती गई क्योंकि पैसे बहुत आ रहे थे. तो सब नोटिस करने लगे, जो आसपास के लोग हैं वो नोटिस करने लगे, धीरे-धीरे बात ऊपर तक गई, फिर कंप्लेंट वगैरह भी होने लगी, फिर ऐसा हुआ कि प्रोटेक्शन की बहुत जरूरत थी हमको क्योंकि लड़के भी अंदर हो रहे थे कुछ-कुछ।”

उसने कहा, ”उसके बाद मुझे पता चला वर्मा जी के बारे में, फिर मैंने उनसे मीटिंग की, फिर मुझे समझ लो हफ्ता वसूली वाला काम चालू हो गया. अब वर्मा जी से मैंने मीटिंग की तो उनसे बात हुई और ये हुआ कि अब उनको मुझे हर महीना दस लाख रुपये देना है. तो वो भी ओके हो गया, अब हर महीना मैंने उनको दस लाख रुपये देना चालू कर दिया।”

शख्स ने आगे कहा, ”काम अब बढ़िया चलने लगा मेरा, पैसा भी कमा रहे थे हम, सबकुछ ओके था, उसके कुछ दिन बाद ऐसा हुआ कि हमारे लड़के भी अंदर हुए, अब वो छूट ही नहीं रहे हैं वापस तो मैंने वर्मा जी को फोन लगाया कि सर अभी कैसे हो गया, आपको तो मैं पैसा भी दे रहा हूं, उसके बाद भी लड़के अंदर हो रहे हैं, वो छूट भी नहीं रहे हैं बाहर… वो बोले कि चलो करते हैं कुछ।”

आरोपी ने वीडियो में कहा कि लड़के फिर भी नहीं छूटे तो वर्मा जी उसे रायपुर लेकर गए और सीएम सर और बिट्टू भैया से उसकी मुलाकात हुई. उसने कहा, ”मैं सितंबर 2020 में दुबई आया, जैसा कि मेरी मीटिंग हुई थी सीएम साहब से तो उन्होंने बोला था कि दुबई जाओ, अपना काम बढ़ाओ और वहां मीटिंग करो जाकर, तो मैं गया और मीटिंग भी हुई मेरी कई लोगों से, दो लोगों के साथ मेरा यहां बिजनेस भी सेट हो गया और अच्छा खासा काम भी बढ़ने लगा, सब कुछ ओके चलने लगा, जैसा सीएम साहब बोले थे, सब बढ़िया हो गया ”

आरोपी ने कहा, ”उसके बाद मुझे यहां दो लोग मिले जो मेरे भिलाई के ही थे, सौरभ और रवि. उनका यहां कंस्ट्रक्शन का काम था. मैंने सोचा मैं भी यह काम चालू कर लेता हूं, अच्छा काम है. मैंने उन्हें अपना पर्सनल एडवाइजर रख लिया कंस्ट्रक्शन के काम पर. अब हुआ ये कि फेमस ये लोग होने लगे महादेव बुक के नाम से… ठीक है उनको आशीर्वाद भी सीएम साहब का, इसलिए वो फेमस हो गए, ये गलत बात है।”

आरोपी ने वीडियो में कहा, ”एक बात बता रहा हूं आपको, हमारे सीएम साहब की एक आदत है बघेल जी की कि वो कुछ दिन में पलटी मार देते हैं और ऐसा मेरे साथ हुआ है. जब उन्होंने मुझे दुबई भेजा कि वहां जाकर अपना काम सेटल करो, लोगों से मिलो तो मैं गया, मिला भी और मेरा काम बहुत अच्छा सेट हो गया।”

उसने कहा कि दिक्कत फिर आने पर उसने वर्मा से जी संपर्क किया. फिर वह गिरीश तिवारी ने उसे उस समय के एसपी प्रशांत अग्रवाल से मीटिंग कराई. अग्रवाल ने सीएम को फोन लगाया, जिसमें लाउडस्पीकर में सीएम ने बात की और एसपी से बात करके निपटारा करने के लिए कहा. उसने कहा कि इतना पैसा देने के बाद भी उसका काम नहीं बढ़ रहा है, लोग अंदर हो रहे हैं और पॉलिटिकल सिस्टम के अंदर वह पूरा फंस गया है।

आरोपी ने वीडियो में कहा, ”तो प्रशांत अग्रवाल जी से जब मेरी मीटिंग हुई, उसके बाद से मैं अब तक 508 करोड़ रुपये दे चुका हूं, हमारे बघेल साहब, बिट्टू भैया और उनके जो लोग हैं, उनको मैंने 508 करोड़ रुपये दिए हैं. उसके बाद भी मेरा काम नहीं हो रहा है… जबरदस्ती की मेरी ऊपर ईडी की कार्रवाई चालू हो गई है…” आरोपी ने कहा कि वो भारत जाना चाहता है लेकिन डर लगता है. उसने भारत सरकार से हेल्प मांगने की बात भी वीडियो में कही।

क्या है महादेव बेटिंग एप: जानकारी के लिए बता दें कि महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाई गई एक एप्लीकेशन है, जिस पर यूजर्स कार्ड गेम्स, पोकर आदि गेम खेलते थे. इसी एक की मदद से लोग क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल आदि खेलों के अलावा चुनाव में भी सट्टेबाजी करते थे, जो कि पूरी तरह से अवैध है. सट्टेबाजी का जाल जब तेजी से फैलने लगा तो इसमें जांच शुरू हुई. जांच में पाया गया है कि सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले हैं. इसके बाद ईडी ने इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका होने का भी दावा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button