Uncategorised

सेवानिवृत्त IAS दिलीप वासनीकर राज्य के विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किये गए

रायपुर। राज्य शासन द्वारा दिलीप वासनीकर  को छत्तीसगढ़ का नया विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री वासनीकर को विभागीय जांच आयुक्त छत्तीसगढ़ के पद पर एक वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति दी गई है। राज्य शासन के आदेश के परिपालन में श्री वासनीकर ने आज  6 जुलाई को पूर्वान्ह में अपना पदभार ग्रहण किया ।

Related Articles

Back to top button