दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

त्योहारी सीजन को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने बनाया पार्किंग प्लान: DSP सतीश ठाकुर ने रात को चौक चौराहों खड़े होकर देखी पूरी व्यवस्था, नागरिकों से की ये अपील

भिलाई। एसएसपी राम गोपाल गर्ग के निर्देशानुसार एवं ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर एवं सदानंद विध्यराज के नेतृत्व में आगामी दीपावली धनतेरस त्योहार के दौरान मार्केट क्षेत्र में होने वाली भीड़ को देखते हुए दुर्ग भिलाई को 4 जोन क्षेत्र में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रत्येक मार्केट क्षेत्र का एक बीट प्रभारी होगा जो अपने मोटर साइकिल से लगातार अपने बीट क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते हुए यातायात व्यवस्था को सरल एवं सुरक्षित बनाने का कार्य करेगा जिससे मार्केट क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्केट में सामान खरीदी करने आने वाले आम जनता एवं व्यापारियों व स्टॉफ के लिए वाहन पार्किग की व्यवस्था निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है:-

01ः- पावर हाउस मार्केट की व्यवस्था: जवाहर मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारी अपने वाहन लाल मैदान में खडा करेगें। मार्केट में सामान खरीदने करने आने वाले आम जनता के लिए चार पहिया वाहन ओव्हर ब्रिज के नीचे एवं दो पहिया वाहन मार्केट पार्किग में वाहन खडा कराने की व्यवस्था होगी। मार्केट में त्योहार के दौरान जो पसरा लगाते है जैसे,-फूल, दीया, मोमबत्ती आदि पसरा लगाते है उनके लिए सर्विस रोड में जगदम्बा स्वीट्स से हनुमान मंदिर तक पसरा लगाने स्थान आरक्षित रहेगा। सर्कुलर मार्केट लिंक रोड से आने वाले आम जनता अपने वाहन शासकीय स्कूल पानी टंकी मैदान में खडा करेगें। इसी प्रकार नंदनी रोड एवं शीतला मंदिर क्षेत्र से आने वाले आम जनता अपने वाहन छावनी थाना के पीछे पुलिस मैदान में वाहन खडा करेगें।

02ः- इंदिरा मार्केट दुर्ग की व्यवस्था व्यापारी अपने वाहन तथा अपने संस्थान में काम करने वाले स्टॉफ की गाडी पुलिस लाईन, महात्मा गांधी स्कूल, एवं मारवाडी स्कूल के मैदान में खडा करेगें। आम जनता जो खरीददारी करने मार्केट आयेगे उनके वाहन पार्किग के लिए सीएसपी कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय के सामने एवं शनिचरी बाजार के पास रिक्त भूमि में अपने वाहन खडा करेगें।

10 नवंबर से निम्न मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध कर स्टापर लगाकर वाहन डायर्वड किया जावेगा:-
अ.- सीएसपी ऑफिस गेट से इंदिरा मार्केट की ओर ,
ब.- फरिश्ता काम्पलेक्स से इंदिरा मार्केट की ओर,
स.- कचहरी से बाज़ार की ओर
द.- शनिचरी बाज़ार से सराफ़ा की ओर

03ः- आकाश गंगा मार्केट की व्यवस्था:- दुपहिया वाहन से खरीदी करने आने वाले आम नागरिक अपने वाहन मार्केट में स्थित गार्डन के सामने रिक्त स्थान पर पार्क करेगें। चार पहिया वाहन से आने वाले आम नागरिक अपने वाहन सर्कस मैदान दक्षिण गंगोत्री में खडा करेगें। सुपेला मार्केट में त्योहार के दौरान जो पसरा लगाते है जैसे,-फूल, दीया, मोमबत्ती आदि पसरा लगाते है उनके लिए संजय नगर तालाब के बगल वाले मैदान में लगाया जावेगा।

04ः- सिविक सेन्टर मार्केट की व्यवस्था :- मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारियों तथा आम जनता के लिए सुलभ शौचालय के पीछे पार्किग स्थल में वाहनों की पार्किग की जावेगी।

05ः- सेक्टर-06 ए मार्केट की व्यवस्था :- मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारियों तथा आम जनता के लिए सड़क नंबर 31 पुराना लाल मैदान में पार्किग व्यवस्था की जावेगी।

नोटः- त्यौहार के दौरान लगने वाले पसरा एवं पार्किग में समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं मार्किग की जावेगी। आम नागरिको से अपील है निर्धारित पार्किग में ही वाहन खड़ा करे।

यातायात से संबंधित किसी प्रकार की अुसविधा होने पर यातायात हेल्प नंबर 9479192029 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button