दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर प्रत्याशी संगीता शाह ने वार्ड 5, 18, 30, 32 और 35 में किया धुंआधार जनसंपर्क, महिलाओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा की सेब छाप प्रत्याशी जन सेविका डॉ संगीता शाह को क्षेत्र में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। वार्ड 35 साहू लकड़ी टॉल के पास कार्यालय शुभारंभ किया गया। इस दौरान जन संपर्क कर महिलाओ द्वारा जगह जगह डॉक्टर संगीता शाह का फूलो से स्वागत किया गया।

यहाँ की जनता ने डॉक्टर संगीता से कहा कि वैशाली नगर में इस बार बदलाव है। हम सब मिलकर संगीता शाह को यहाँ का विधायक बनाकर ही दम लेंगे। वैशाली नगर की प्रत्याशी संगीता शाह वार्ड-32 बैकुंठधाम मंदिर के पास,वॉर्ड 18 स्पर्श हॉस्पिटल लाईन,वॉर्ड-5 मॉडल टॉउन शिव मंदिर पहुचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

इसके अलावा वॉर्ड-30 राम जानकी मंदिर में भगवान राम के आरती में भी शामिल हुई। लोगो से अपील किया है कि आने वाले 17 नवंबर को 16 नंबर के सेब छाप पर बटन दबाकर वैशाली में बदलाव लाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button