छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने SST दल का किया निरीक्षण, वाहनों की सघनता से जॉच करने के दिये निर्देश

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा जिले के थाना मगरलोड में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर “अमलीडीह” अन्तरजिला सीमा चेक पोस्ट में लगे स्थैतिक निगरानी दल (SST) टीम को चेक किया गया।

चेकिंग में तैनात बलो को विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब, नगद रकम,नशीले पदार्थों की आपूर्ति को रोकने हेतु दिए निर्देश तथा सभी वाहनों को सघनता पूर्वक चेक करने का हिदायत दिया गया तथा बाहरी जिलों से चुनाव को प्रभावित करने के लिये किसी भी प्रकार के अवैध वस्तुओं का परिवहन को पूर्णता से रोक लगाकर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये।

स्थैतिक निगरानी दल को गहनता से दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और बड़े वाहनों की जॉच करने के निर्देश दिये।इस दौरान मगरलोड थाना प्रभारी को अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर आचार सहिता को कड़ाई से पालन कराने निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button