दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर निर्दलीय प्रत्याशी संगीता शाह का चुनावी पोस्टर फाड़ा गया, जामुल थाना में हुई शिकायत

भिलाई। मतदान की तारीख नजदीक आने से पहले ही राजनीतिक पार्टियों के बीच आपसी द्वंद्व अब खुलकर सामने आने लगा है। आरोप प्रत्यारोप के बीच अब बैनर पोस्टर फाड़ने की घटनाएं भी सामने आ रही है। ऐसी ही एक घटना हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सामने आई है। जहां निर्दलीय प्रत्याशी (सेव छाप) संगीता केतन शाह के पोस्टर और बैनर को फाड़ दिया गया।

संगीता शाह के समर्थकों ने जब इसे देखा तो इसकी शिकायत जामुल थाने में की। निर्दलीय प्रत्याशी संगीता केतन शाह का कहना है कि वह अकेली महिला चुनाव मैदान में है। राजनीतिक पार्टियो के कार्यकर्ता आमने-सामने की लड़ाई लड़ने की बजाय उनके बैनर पोस्टर को फाड़ कर उनका मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

 

लेकिन वे इससे डरने वाली नहीं है और इसका खुलकर मुकाबला करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मेरा पोस्टर बैनर तो फाड़ दोगे लेकिन मुझे मेरे लोगो के दिल से कैसे निकलोगे मैं वैशाली नगर को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए वे चुनाव मैदान में उतरी हूँ और मुझे जनता का भारी समर्थन भी मिल रहा है जिसकी वजह से जो प्रत्याशी डर चुके हैं वह इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button