खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने एक परिवार से की मुलाकात: बच्चों के साथ किया मस्ती, माथे पर सिक्का चिपका कर दिखाया जादू

प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने एक परिवार से मुलाकात की थी। परिवार के दो बच्चे भी पीएम से मिलने पहुंचे थे। पीएम ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में पीएम बच्चों के साथ शरारत करते नजर आ रहे हैं। वैसे सभी को ही पता है कि मोदी को बच्चों से अलग लगाव है। आए दिन वह बच्चों के साथ मस्ती करते या उन्हें बढ़ावा देते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग रहा। पहले वो बच्चों का आपस में सिर लड़ाते हुए दिखे। फिर एक रुपये के सिक्के से बच्चों से मस्ती करते दिखे। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि बच्चों के साथ बिताए कुछ यादगार पल…

पीएम मोदी ने एक परिवार से मुलाकात की
दरअसल, प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने एक परिवार से मुलाकात की थी। परिवार के दो बच्चे भी पीएम से मिलने पहुंचे थे। पीएम ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। यहां उन्होंने पहले दोनों बच्चों को कान पकड़ कर हिलाया। इसके बाद एक सिक्के को सिर पर चिपका कर बच्चों को एक ट्रिक दिखाई, जिसे बच्चे जादू समझ रहे थे। इसके बाद पीएम ने बच्चों से भी ये करतब कराया। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस वीडियो को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके थे।

पहली बार नहीं…
यह पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी ने बच्चों को अपना समय दिया हो। वह पहले भी कई बार बच्चों के साथ शरारत और मस्ती करते देखे गए हैं। इसी साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी बच्चों से मिले थे। बच्चों के साथ तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा था कि मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button