देश-दुनियाफीचर्ड

आधी रात को प्रेमी संग पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख पति हुआ आग बबूला, पराली में ही पत्नी को जिंदा जलाया

आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि तलाश करने पर उसने गांव के पास एक खेत में पड़े पराली के ढेर में अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और इस दौरान वह व्यक्ति तो भाग गया…

बरेली (ए)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अपनी पत्नी को पराये मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शाही थाना क्षेत्र के खियों की गोटिया गांव के पास एक खेत में शनिवार देर रात 35 वर्षीय महिला का अधजला शव मिला था. महिला के मायके के लोगों ने उसके पति नेपाल सिंह पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेपाल सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से नाजायज रिश्ते थे और शनिवार आधी रात को जब उसकी नींद टूटी तो उसे पत्नी घर पर नहीं मिली. नेपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि तलाश करने पर उसने गांव के पास एक खेत में पड़े पराली के ढेर में अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और इस दौरान वह व्यक्ति तो भाग गया लेकिन उसकी पत्नी के उठने से पहले ही उसने पराली में आग लगा दी, जिसमें झुलसकर उसकी मौत हो गई. पुलिस ने महिला का अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि हाल ही में बरेली में अवध असम एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई थी, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. इस हादसे को लेकर बताया गया कि ट्रेन में कोई यात्री पटाखे लेकर जा रहा था और इस दौरान किसी ने बीड़ी या सिगरेट पी होगी जिससे पटाखों में आग लग गई. ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों ने चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button