खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, लिखा- प्रिय टीम इंडिया…

टीम इंडिया क्रिकेट विश्व कप 2023 का खिताबी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई. ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व कप चैंपियन बन गया. पीएम मोदी ने भी नतीजे पर प्रतिक्रिया दी है…

अहमदाबाद (ए)। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की हार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है. पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा, ”प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था. आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया. हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।

पीएम मोदी ने विश्व कप में जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर भी एक पोस्ट किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा, ”विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ. ट्रैविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी टीम ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत ने अच्छा खेला और दिल जीत लिया. आपकी प्रतिभा और खेल भावना मैच में दिखी. पूरे विश्व कप में आपके उल्लेखनीय प्रदर्शन पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है. हम सदैव आपका उत्साहवर्धन करेंगे और आपकी उपलब्धियों को संजोकर रखेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीम इंडिया की हार पर कहा कि आपने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया. जीतें या हारें – हम आपसे प्यार करते हैं और हम अगला विश्व कप जरूर जीतेंगे. विश्व कप में शानदार जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button