खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विश्व कप के फाइनल में हार के बाद ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे पीएम मोदी, शमी को लगाया गले, जडेजा से मिलाया हाथ

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप जीता. इस हार से निराश हुए क्रिकेटरों की हौसला अफजाई करने पीएम मोदी ड्रेसिंग रूप पहुंचे…

अहमदाबाद (ए)। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन हम हार गए. हम सभी दुखी हैं, लेकिन लोगों का समर्थन हमें हौसला दे रहा है. ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था।

मोहम्मद शमी ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था. मैं पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं. विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आने और हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए. हम वापसी करेंगे!” इसमें पीएम मोदी शमी को गले लगाते हुए दिख रहे हैं।

भारत की 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे विरोट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का हाथ पकड़कर पीएम मोदी ने ढांढस बंधाया. फोटो में पीछे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य खिलाड़ी दिख रहे हैंं।

विश्व कप के फाइनल में मिली हार के कारण कई भारतीय खिलाड़ी भावुक भी नजर आए. इसमें कप्तान रोहित शर्मा और बॉलर मोहम्मद सिराज शामिल है. ऐसे में पीएम मोदी ने भारत की हार के बाद तुरंत टीम की प्रतिभा की सराहना करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप में आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेले और देश को गौरवांवित किया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं.’’

लगातार 10 के जीत बाद फाइनल में पहुंचे भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा विश्व कप जीतने की उम्मीद थी. टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का दूसरी बार हिस्सा बनने का सपना देखा था जबकि कप्तान रोहित शर्मा पहली बार एकदिवसीय विश्व चैंपियन बनने का सपना संजोए थे लेकिन पैट कमिंस की टीम ने इन सपनों को साकार नहीं होने दिया।

भारत के 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने हेड की 120 गेंद में चार छक्कों और 15 चौकों से 137 रन की पारी के अलावा मार्नस लाबुशेन (110 गेंद में नाबाद 58 रन, चार चौके) के साथ उनकी चौथे विकेट की 192 रन की साझेदारी से 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button