खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

हम मानते हैं कि आतंकवाद हम सभी को अस्वीकार्य है, नागरिकों की मौत कहीं भी हो, निंदनीय है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने डीपफेक के खतरनाक पहलू का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में इसके निगेटिव इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है. ग्लोबल साउथ पर भी पीएम ने अपनी बात रखी…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया में एआई (AI) के निगेटिव इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है. भारत की स्पष्ट सोच है कि AI के वैश्विक रेगुलेशन को लेकर हमें मिलकर काम करना चाहिए.” उन्होंने कहा, ”डीपफेक समाज और व्यक्ति के लिए कितना खतरनाक है, इसकी गंभीरता को समझते हुए हमें आगे बढ़ना होगा. अगले महीने भारत में ग्लोबल एआई पार्टनरशिप समिट का आयोजन किया जा रहा है, मुझे उम्मीद है कि आप सब इसमें भी सहयोग देंगे।”

ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता देनी होगी- पीएम इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “21वीं सदी के विश्व को आगे बढ़ते हुए ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता देनी होगी. ग्लोबल साउथ के देश ऐसी अनेक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं जिनके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं. समय की मांग है कि हम विकास के एजेंडे को अपना पूर्ण समर्थन दें।”

बंधकों की रिहाई का पीएम मोदी ने किया स्वागत पीएम ने आगे कहा, “हम मानते हैं कि आतंकवाद हम सभी को अस्वीकार्य है. नागरिकों की मौत कहीं भी हो, निंदनीय है. आज बंधकों की रिहाई के समाचार का हम स्वागत करते हैं. मानवीय सहायता का समय से और निरंतर पहुंचना आवश्यक है. ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि इजरायल और हमास की लड़ाई किसी तरह का क्षेत्रिय रूप धारण न कर ले।”

जी20 में अफ्रीकन यूनियन का किया जिक्र पीएम मोदी ने आगे कहा, “इस एक साल में हमने वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर में विश्वास जताया है और विवादों से हटकर एकता और सहयोग का परिचय दिया है. वो पल मैं कभी नहीं भूल सकता जब दिल्ली में हम सभी ने सर्वसम्मति से जी20 में अफ्रीकन यूनियन का स्वागत किया. जी20 ने पूरे विश्व को समावेशिता का जो संदेश दिया है, वो अभूतपूर्व है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button