खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डविविध

टी-20 सीरीज के चौथे मैच में रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम के भिड़ेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया, जानिए पूरा डिटेल

बीसीसीआई ने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी 20 मैच का शेड्यूल जारी किया है. इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को दी गई है…

रायपुर। क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल मैच कोई भूल नहीं पा रहा है. लगातार 10 मैच जीतने वाली टीम इंडिया जब फाइनल हार गई तो इसका दुख पूरे देश को हुआ. लेकिन क्रिकेट का रोमांच केवल वर्ल्ड कप तक नहीं था. अब भी फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीम के बीच भीषण मुकाबला होने वाला है. 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक 5 टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी. इसका चौथा मैच छत्तीसगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

दरअसल, बीसीसीआई ने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी 20 मैच का शेड्यूल जारी किया है. इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को दी गई है. वहीं सीरीज की बात करें तो पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. 26 नवंबर को दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम, 28 नवंबर को गुवाहाटी. 1 दिसंबर को रायपुर और पांचवा मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. यानी 5 मैचों के टी 20 सीरीज में चौथा मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई की तैयारी शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम परसदा में 65 हजार दर्शकों की क्षमता है. देश के बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक माना जाता है. हालाकि अबतक रायपुर के स्टेडियम में आईपीएल के मैच हो चुके है. रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट के दो सीजन भी रायपुर स्टेडियम में खेला गया है. इसी साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में पहला वन डे इंटरनेशनल मैच खेला गया. अब टी 20 इंटरनेशनल मैच भी खेला जाने वाला है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को टी 20 मैच में आराम दिया गया है. इनकी जगह आईपीएल के स्टार क्रिकेटरों को मौका दिया गया है. टी 20 की टीम के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है. ऋतुराज गायकवाड़ उप कप्तान है. ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह,जीतेश शर्म विकेटकीपर, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल,शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह,प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान,मुकेश कुमार.वहीं रायपुर और बेंगलुरु में होने वाले मैच में श्रेयस अय्यर उप कप्तान के रूप में टीम में जुड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button