छत्तीसगढ़फीचर्ड

विद्युत करंट लगाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, जंगली जानवरों के शिकार हेतु लगाए गए विद्युत तार से दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल

जंगली जानवरों के शिकार हेतु लगाए गए विद्युत तार से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल…विद्युत करंट लगाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार गंभीर अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द किए जाने के निर्देशन में दिनांक 21.11.23 को प्रार्थी हीरालाल यादव निवासी सरसडोल पुलिस चौकी सोना खान आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 16.11.23 को रात्रि 11:00 बजे करीबन अपने पुत्र मुकेश्वर यादव व पड़ोसी रामकुमार पारधी, शिवा पारधि के साथ धान फसल की रखवाली के लिए बरदानाल खार सारसदोल तरफ जा रहे थे की सोन सिंह के खेत में पहुंचे तभी अचानक मुकेश्वर यादव व रामकुमार विद्युत करंट की चपेट में आकर फस गए और तड़पने लगे तब प्रार्थी हीरालाल एवम शिवा के द्वारा टांगिया से विद्युत प्रवाहित तार को काटे और बचाव बचाव कहकर चिल्लाए गांव के लोग आने के बाद विद्युत करंट को कहां से लाए हैं कह कर देखने पर बजरंगबली मंदिर के पास गांव के प्रेमलाल केवट, हरसिंह गोंड, ईश्वर गोंड, हठारू गोंड द्वारा जंगली जानवरों के शिकार हेतु 11KV हाई टेंशन बिजली तार में बांस के सहारे विद्युत करंट हेतु लगाए गए।

सेट्रिंग तार को निकल रहे थे इन्हीं लोगों के द्वारा जंगली जानवरों की शिकार के लिए सेंटिंग तार को बस की खूंटी लगाकर शिकार करने के लिए विद्युत तार को लापरवाही पूर्वक बिछाए थे जिससे मुकेश्वर यादव एवं रामकुमार करंट की चपेट में आ गए और उनको काफी गंभीर चोटें आई है की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सोनाखान में अपराध क्रमांक 587/23 धारा 337, 338, 34 भादवि 139 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पाटील के नेतृत्व में आरक्षक भुवनेश्वर कोसले, प्रीबेंकर, मनोज पटेल के द्वारा आरोपीगण प्रेमलाल केवट, महेत्तर गोंड, ईश्वर गोंड, हरसिंग गोंड, ,हठारू गोंड जो की घटना दिनांक से ही फरार थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पता तलाश कर आज दिनांक को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जंगली जानवरों की शिकार करने हेतु सेटिंग तार से विद्युत करंट लगना बताकर जुर्म स्वीकार किये और घटना में प्रयुक्त सेटरिंग तार, 8 नग बांस की खूंटी, बांस की डांगनी को पेश किए जिसे जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी- 1. प्रेम सिंह उर्फ प्रेमलाल पिता अंजोर सिंह केंवट उम्र 42 वर्ष
2. महेततर गोंड पिता दयाराम उम्र 20 वर्ष
3. ईश्वर सिंह गोंड पिता गौतम सिंह उम्र 50 वर्ष
4. हर सिंह ध्रुव पिता राधेश्याम उम्र 33 वर्ष
5. हमारी गोंड पिता सोनसिंह उम्र 38 वर्ष
सभी निवासी सारसडोल चौकी सोनाखान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button