छत्तीसगढ़फीचर्ड

SECL में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…आरोपी द्वारा प्रार्थी से किस्त किस्स में नगदी और फोन पे के माध्यम से कुल 20 लाख रूपये का ठगी किया गया…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी गौतम रत्नाकर निवासी गिद्धा थाना नवागढ द्वारा दिनांक 22.11.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी राजकुमार दिवाकर एवम उसके एक अन्य साथी द्वारा SECL बिलासपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवा दुगा कह कर किस्त किस्स में नगदी और फोन पे के माध्यम से कुल 20 लाख रूपये ठगी किया है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 342/23 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी राजकुमार दिवाकर उम्र 55 साल साकिन पोड़ी राछा थाना नवागढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर SECL बिलासपुर में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करना स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.11.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

प्रकरण के एक अन्य आरोपी सकुनत से फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी, वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश सेंडे, सउनि बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य, भुनेश्वर पटेल और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी राजकुमार दिवाकर उम्र 55 साल साकिन पोड़ी राछा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चापा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button