खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

महिला पुलिस अधिकारी ने बच्चे को दूध पिलाकर पेश की मानवता की मिसाल: सलाखों के पीछे पिता, आईसीयू में भर्ती है बच्चे की मां

 एक महिला पुलिस अधिकारी ने एक मां के ICU में भर्ती हो जाने के बाद उसके बच्चे को दूध पिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है…

केरल (ए)। एर्नाकुलम इलाके में एक महिला पुलिस अधिकारी ने मानवता की मिसाल पेश की है. एक मां की सेहत गंभीर होने के बाद उन्हें ICU में भर्ती कर दिया गया, जिसके बाद भूख से छटपटाते उसके बच्चे को महिला पुलिस अधिकारी ने अपना दूध पिलाया. उस अधिकारी का नाम एमए आर्य है जो कोच्चि महिला पुलिस थाने की सिविल पुलिस अधिकारी हैं. पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी की शिशु को गोद में लिए एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।

आर्य ने जिस शिशु को स्तनपान कराया, उसकी बीमार मां पास के एक अस्पताल में भर्ती है और बच्चा भूख से लगातार रो रहा था. महिला पुलिस अधिकारी का भी नौ महीने का बच्चा है जिसे वह अभी भी दूध पिलाती हैं।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पटना की रहने वाली एक महिला को ‘एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल’ में भर्ती किया गया है. उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है. अस्पताल में भर्ती इस महिला के चार बच्चे हैं और उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं है. इसलिए इन बच्चों को गुरुवार (23 नवंबर)  को ‘कोच्चि सिटी विमेन्स स्टेशल’ लाया गया है।

सलाखों के पीछे है बच्चे का पिता पुलिस के मुताबिक जो महिला अस्पताल में भर्ती है उसका परिवार कुछ वक्त से केरल में रह रहा है. महिला का पति एक मामले में सलाखों के पीछे हैं. पुलिसकर्मियों ने तीन बड़े बच्चों को जहां भोजन मुहैया कराया वहीं चार माह के शिशु को स्तनपान कराने का निर्णय स्वंय पुलिस अधिकारी ने लिया. सिटी पुलिस ने आर्या के इस कदम के लिए सराहना की है. पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बच्चों की कुशल क्षेम सुनिश्चित करते हुए उन्हें एक बाल देखभाल गृह में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button