छत्तीसगढ़फीचर्ड

क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रभावशील आचार संहिता में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखने के दिए निर्देश

कोरबा। दिनांक 24/11/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना/चौकी प्रभारियों का मीटिंग लिया गया। मीटिंग के उन्होंने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए। गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं अमन पसंद जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाना चाहिए।

उन्होंने प्रभारीगण से कहा गया कि आचार संहिता प्रभावशील है, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखें। मीटिंग में एजेंडा अनुरूप थानों के लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का विश्लेषण कर अधिकारियों को वर्षांत के मद्देनजर थानों के लंबित अपराध, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने का लक्ष्य दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना/चौकी को आदेश किया गया कि नशा, अवैध शराब गांजा के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं अपने-अपने थाने चौकी परिसर की साफ सफाई और रखरखाव का ध्यान दिया जाए, थाने चौकी के रजिस्टर डायरियों का रखरखाव किया जाए, पेट्रोलिंग और रात्रि गस्त को कड़ाई से पालन किया जाए, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दिए तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजा जाए।

थाना प्रभारियों को थाने मे प्राप्त शिकायतो तथा साइबर टीप लाइन प्रकरणो एवं ऑनलाइन ठगी प्रकरणो मे समयावधि पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया। उन्होंने वर्षांत के पूर्व लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सहित लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में समस्त राजपत्रित (पुलिस) अधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button