भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दूसरे टी20 के लिए तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आज 26 नवंबर, रविवार को आमने-सामने होंगी…
तिरुवनंतपुरम (ए)। इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जा रही है, जिसमें टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी है. अब दोनों के बीच दूसरी भिड़ंत आज 26 नवंबर, रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी. इस सीरीज़ के ज़रिए सूर्यकुमार यादव पहली बार भारत की कमान संभाल रहे हैं. वहीं आइए जानते हैं दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, ग्रीनफील्ड की पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन क्या होगी।
पिच रिपोर्ट तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक सिर्फ तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले ही खेले गए हैं. इस मैदान पर ज़्यादा हाई स्कोर नहीं बनते हैं. यहां सबसे बड़ा स्कोर 173 रनों का रहा है, जो वेस्टइंडीज़ की ओर से 2019 में भारत के खिलाफ रन चेज में बनाया गया था. मैदान गेंदबाज़ों को ज़्यादा मदद करता है. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने बेस्ट बॉलिंग फिगर (3/32) अर्जित किया है. यहां टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा निजी स्कोर वेस्टइंडीज़ के लिंडन सिमंस के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2019 में भारत के खिलाफ 67* रनों की नाबाद पारी खेली थी।
मैच प्रिडिक्शन पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत के साथ जो प्रभाव छोड़ा है, उसे देख साफतौर पर यही कहा जा सकता है कि मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर हावी रहेगी. हमारा प्रिडिक्शन मीटर यही कहता है कि पहले मुकाबले के जैसा दूसरा मैच भी टीम इंडिया ही जीतेगी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मुकाबला का लाइव टेलिकास्ट स्पोर्ट्स 18 के चैनल स्पोर्ट्स एचडी में देख सकते हैं. इसके अलावा आप कलर्स सिनेप्लेक्स में भी दूसरा टी20 मैच देख सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी पर आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. जियो सिनेमा में आप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, मराठी और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार 26 नवंबर 2023 को खेला जाएगा. ये मुकाबला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. टॉस शाम 6.30 बजे होगा और शाम सात बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर 2023 को विशाखापट्टनम में खेला गया. दूसरा टी 20 मैच आज 26 नवंबर 2023 को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. तीसरा टी20 मुकाबला 28 नवंबर 2023 को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जाएगा. चौथा टी20 मैच रायपुर में 01 दिसंबर और पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 03 दिसंबर 2023 को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयासवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर और कप्तान), सीन एबॉट, नाथन ऐलिस, जेसन बेहरेनडोर्फ, एडम जम्पा.
















