खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. लाल उमेद सिंह ने जवानों की थाली में स्वयं परोसा भोजन, रक्षित केंद्र में बड़ा खाना का किया गया था आयोजन

बड़ा खाना के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने जवानों की थाली में स्वयं परोसा भोजन, एएसपी, डीएसपी सहित थाना प्रभारियों ने जवानों को खुद परोस कर खिलाया खाना…पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले अधिकारी व जवानो को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में जिला बलरामपुर रामानुजगंज में दिनांक 17/11/2023 को मतदान किया गया। जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में जिले में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। केंद्रीय बल के साथ साथ जिला बल के समस्त अधिकारी कर्मचारी को ड्यूटी में तैनात किया गया था जिससे जिला बलरामपुर रामानुजगंज में बिना किसी विघ्नबाधा के शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

इसी कड़ी में दिनांक 24 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह (भापुसे) द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान अथक मेहनत करने वाले पुलिस के अधिकारी वा जवानों को रक्षित केंद्र बलरामपुर में बड़ा खाना का आयोजन कर उन्हें आमंत्रित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा रक्षित केंद्र बलरामपुर में बड़ा खाना का आयोजन कर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमे बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान सम्मिलित हुए। बड़ा खाना के दौरान पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जवानों की थाली में स्वयं खाना परोसा गया, पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपने जवानों को खाना परोस कर खिलाया, इस दौरान जिले के सभी बड़े अधिकारी पुलिस जवानों को खाना परोस कर खिलाते दिखे।

बड़ा खाना कार्यक्रम के दौरान रक्षित केंद्र बलरामपुर में जिले के पुलिस अधिकारी वा जवानों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमे संगीत गायन एवम् मिमिक्री आदि की प्रस्तुति जवानों द्वारा दी गई।

बड़ा खाना के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसी प्रकार विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उनके सेवा पुस्तिका में प्रशंसा इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव कराने के लिए अपने शुभ संदेश में कहा गया कि सभी ने कर्तव्यनिष्ठ अनुशासित रहकर अपनी ड्यूटी निभाई है, मैं आप सभी की भूरी भूरी प्रशंसा करता हूँ साथ ही अपेक्षा करता हूँ कि आप सभी ऐसे ही लगन मेहनत के साथ अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन शैलेंद्र पांडेय, एसडीओपी रामानुजगंज नारद सूर्यवंशी, एसडीओपी कुसमी इमानुएल लकड़ा डीएसपी याकूब मेनन एवं जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button