खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, एमएस धोनी को पीछे छोड़ पहुंचे टॉप पर

ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है…

तिरुवन्नतपुरम (ए)। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 44 रनों से हरा दिया. भारत की जीत में ईशान किशन की भी अहम भूमिका रही. ईशान किशन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. उन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।

ईशान ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के लिए टी20 में 3 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने 85 पारियों में 2 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाए थे. वहीं ऋषभ पंत ने 44 पारियों में यह कमाल किया था. इस मामले में ईशान के साथ केएल राहुल संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. केएल राहुल ने 8 पारियों में 3 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।

अगर ईशान के ओवर ऑल टी20 इंटरनेशनल करियर को देखें तो वह प्रभावी रहा है. उन्होंने 31 मैचों में 796 रन बनाए हैं. इस दौरान 6 अर्धशतक लगाए हैं. ईशान का सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर 89 रन रहा है. वे 27 वनडे मैचों में 933 रन बना चुके हैं. इस दौरान एक शतक और एक दोहरा शतक लगाया है. उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं।

धोनी की बात करें तो वे भारत के लिए 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 1617 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. धोनी का सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर 56 रन रहा. वे टीम इंडिया के लिए 350 वनडे और 90 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

बता दें कि भारत ने दूसरे टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे. इस दौरान यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और ऋतुराज ने अर्धशतक लगाया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन ही बना सकी. भारत ने यह मैच 44 रनों से जीत लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button