खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लबें समय से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह बीजेपी से दोस्ती कर लें : पीएम मोदी

लबें समय से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह बीजेपी से दोस्ती कर लें. जब वो एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी केसीआर ने ये ही रिक्वेस्ट की थी…

तेलंगाना (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार 27 नवंबर को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) बीजेपी से गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन हमने ये होने नहीं दिया। पीएम मोदी ने तेलंगाना के महबूबाबाद में चुनावी रैली करते हुए कहा, ”केसीआर को बीजेपी की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था. लबें समय से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह बीजेपी से दोस्ती कर लें. जब वो एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी केसीआर ने ये ही रिक्वेस्ट की थी, लेकिन बीजेपी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलफ कोई भी काम नहीं कर सकती.” उन्होंने ऐसा दावा पहले भी कई बार किया है।

उन्होंने आगे कहा कि जब से बीजेपी ने केसीआर को मना किया है तब से भारत राष्ट्र समिति (BRS) बौखलाई हुई है और मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही. हमारी पार्टी तेलंगाना को बीआरएस के चंगुल से छुड़ाने की अपनी जिम्मेदारी समझती है।

पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि बीरआएस चीफ केसीआर ने यहां जो भी घोटाले किये हैं, सत्ता में आने पर बीजेपी सरकार उन सभी की जांच कराएगी. बीआरएस के भ्रष्ट लोगों को जेल भेजने का हमने संकल्प लिया है।

क्या दावा किया? पीएम मोदी ने दावा किया कि तेलंगाना के लोग केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं. कुछ लोग तेलंगाना में कांग्रेस को लेकर भ्रम भी फैला रहे हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और केसीआर बराबर के पापी है. इस कारण तेलंगाना के लोग एक बीमारी को हटाकर दूसरी बीमारी को प्रवेश नहीं दे सकते, ये बात मैंने यहां हर जगह देखी है। बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है और परिणाम 3 दिसंबर को आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button