खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रकाश पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, कहा- आज पूरी दुनिया में छाए हुए हैं सिख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं…

लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. सीएम योगी लखनऊ के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरी दुनिया में सिख छाए हुए हैं और मुगलों का कहीं भी अता-पता नहीं है. उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी द्वारा रखी गई नींव को और मजबूत करना हर भारतीय का दायित्व है. उनका कहना है कि जब बड़े-बड़े राजा मुगलों की अधीनता स्वीकार कर रहे थे, तब सिख गुरुओं ने ही देश-धर्म की रक्षा की थी. उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान और देश-धर्म को बचाने के लिए गुरुओं ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।

गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘महान संत, सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन एवं सभी सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! मानवता के कल्याण को समर्पित उनकी शिक्षाएं समतामूलक समाज की स्थापना की राह दिखाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सीएम योगी ने कहा ‘सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान और साधना देश और धर्म के लिए अनुकरणीय बना रहा है. गुरु नानक साहब से पूरा भारत प्रेरित था.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘जाति और धर्म के बंधन से मुक्त होकर कार्य करने के लिए प्रेरणा भी गुरु नानक ने सीखाई.’ उनका कहना है कि देश और धर्म के लिए हजारों सिखों के बलिदान की कथा, देश को एक नई शक्ति, एक नई प्रेरणा प्रदान करती है. उन्होंने आगे कहा कि खालसा एक पंथ नहीं है, देश और धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु कृपा से निकला हुआ तेज है, प्रकाश पुंज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button