Uncategorised

राशन दुकान आबंटित करने के आवेदन पत्र आमंत्रित, इस तिथि तक करे आवेदन

राजनांदगांव। डोंगरगांव नगर पंचायत क्षेत्र की 3 वार्डों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन के लिए 25 जुलाई 2020 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डोंगरगांव नगर पंचायत की वार्ड क्रमांक 13 मटिया, वार्ड क्रमांक 8 करियाटोला और  वार्ड क्रमांक 2 रानीलक्ष्मी बाई में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है। इच्छुक एजेंसी जैसे सेवा सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, महिला स्व सहायता समूह तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों द्वारा उचित मूल्य दुकान चलाने के लिए आवेदन दिया जा सकता है। दुकान चलाने के लिए विहित प्रारूप में आवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में निर्धारित तिथि 25 जुलाई तक जमा किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button