खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तेज तर्रार IPS अभिनव कुमार होंगे उत्तराखंड के नए कार्यवाहक DGP, आज संभालेंगे कार्यभार

तेज तर्रार छवि वाले आईपीएस अभिनव कुमार सीएम पुष्कर सिंह धामी के सचिव रह चुके हैं. मौजूदा डीजीपी अशोक कुमार आज गुरुवार 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं…

देहरादून (ए)। आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी होंगे. उत्तराखंड में भी लागू की गई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आईपीएस अभिनव कुमार आज गुरुवार 30 नवंबर को कार्यवाहक डीजीपी का चार्ज लेंगे. 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार की छवि एक तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर है. मौजूदा डीजीपी अशोक कुमार गुरुवार को रिटायर हो रहे हैं।

इससे पहले अभिनव कुमार हरिद्वार और देहरादून पुलिस कप्तान रहे हैं. कुछ महीनों तक उन्होंने आईजी गढ़वाल के पद पर सेवा दी. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में भी सेवा दी. जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी. वे सीएम पुष्कर सिंह धामी के सचिव भी रह चुके हैं।

आईपीएस अभिनव कुमनार का नाम इस पद की रेस में सबसे आगे चल रहा था. इस पद के लिए सात नामों की चर्चा चल रही थी. 30 नवंबर से पहले नए डीजीपी का नाम फाइनल कर दिया जाना था।

उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव की तरफ से जारी चिट्टी में कहा गया, “उत्तराखण्ड के वर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, (आईपीएस आरआर-1989) के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर दिनांक 30.11.2023 के अपरान्ह से सेवानिवृत्त होने के दृष्टिगत अभिनव कुमार (आईपीएस-आरआ0-1996), अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, उत्तराखण्ड को दिनांक 01.12.2023 से वर्तमान पदभार के साथ-साथ अग्रिम आदेशों तक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।”

मौजूदा डीजीपी अशोक कुमार के विदाई समारोह का आयोजन देहरादून की पुलिस लाइन में रखा गया है. इसके लिए उत्तराखंड के तमाम पुलिस कप्तानों और गणमान्य लोगों को न्यौता दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button