खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल पीएम मोदी पहुंचे दुबई: भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, अबकी बार मोदी सरकार…400 पार के नारों ने गूंजा एयरपोर्ट

भारतीय समुदाय के साथ-साथ बोहरा समाज भी पीएम मोदी की यात्रा से खुश है। दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्य डॉ. मुस्तफा ताहिर कहते हैं कि जब प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, ऐसे में यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी हमें परिवार की तरह मानते हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे। भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के दुबई आने की खुशी में लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। बता दें, प्रधानमंत्री आज कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी से भेंट किया। एयरपोर्ट पर लोगों ने अबकी बार मोदी सरकार…400 पार के नारे लगाए, इन नारों से दुबई एयरपोर्ट गूंज उठा।

भारतीय समुदाय के साथ-साथ बोहरा समाज भी पीएम मोदी की यात्रा से खुश है। दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्य डॉ. मुस्तफा ताहिर कहते हैं कि जब प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, ऐसे में यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी हमें परिवार की तरह मानते हैं। भारत के प्रधानमंत्री यहां कॉप-28 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारतीयों का पूरे विश्व में गौरव बढ़ रहा है। भारत की ख्याति हो रही है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कॉप-28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के लिए पीएम मोदी यूएई पहुंचे। हवाईअड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने स्वागत किया। वे प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सीओपी-28 शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचा। अब शिखर सम्मेलन की कार्यवाही का इंतजार है। कार्यवाही का उद्देश्य एक बेहतर ग्रह बनाना है।हमारे सभ्यतागत लोकाचार को ध्यान में रखते हुए, भारत ने हमेशा सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ जलवायु कार्रवाई पर भी जोर दिया है। हमारे जी-20 की अध्यक्षता के दौरान, जलवायु हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर थी। दिल्ली घोषणापत्र में जलवायु कार्रवाई और सतत विकास पर कई ठोस कदम शामिल हैं। मुझे उम्मीद है कि कॉप-28 इन मुद्दों पर आम सहमति को आगे बढ़ाएगा। मोदी शुक्रवार को जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के ‘पार्टियों के सम्मेलन’, जिसे काॅप-28 के नाम से जाना जाता है। वह इस दौरान विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन में इस्राइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button