खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग सेल्फी शेयर कर बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा….Melodi’

पीएम मोदी संग सेल्फी शेयर करते हुए इटली की प्रधानमंंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दोनों को अच्छे दोस्त के रूप में बताया है. साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट में दिलचस्प हैशटैग लगाया है…

नईदिल्ली (ए)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने भारतीय समकक्ष पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की है. अपने X हैंडल पर यह सेल्फी शेयर करते हुए पीएम मेलोनी ने हैशटैग #Melodi लगाया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”COP28 में अच्छे दोस्त.” सेल्फी में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम मेलोनी की ओर से शेयर किए जाते ही यह सेल्फी वायरल हो गई. भारी संख्या में यूजर्स ने इस पर कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि इटली की पीएम मेलोनी की पीएम मोदी से यह मुलाकात संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित हुए विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (COP28 Summit) के मौके पर हुई।

इससे पहले पीएम मोदी ने X हैंडल पर मेलोनी के साथ तस्वीर शेयर कर पोस्ट में कहा था, ”COP28 समिट से इतर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. स्थायी और समृद्ध भविष्य के लिए भारत और इटली के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की आशा करते हैं।”

पीएम मोदी सीओपी28 समिट में शामिल होने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं. पीएम मोदी ने दिन में विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र, राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के उच्च स्तरीय सत्र, सीओपी28 में ‘ट्रांसफॉर्मिंग क्लाइमेट फाइनेंस’ पर एक सत्र और लीडआईटी (उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व) के एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वच्छ और हरित विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन से इतर विभिन्न नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इन नेताओं से भी हुई पीएम मोदी की मुलाकात? क्वात्रा ने कहा कि वह (पीएम मोदी) बेहद सफल और सार्थक दौरे के बाद भारत रवाना हुए हैं. पीएम मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जॉर्डन के शासक अब्दुल्ला द्वितीय, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा, ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, तुर्की के राष्ट्रपति आर टी एर्दोआन, स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली आदि नेताओं से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम काफी व्यस्तता वाला था क्योंकि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में चार सत्रों को संबोधित किया और विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ तस्वीर भी खिंचवाईं. गुरुवार रात दुबई पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से अनौपचारिक संवाद भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button