छत्तीसगढ़फीचर्ड

सक्रिय माओवादी ने IED के साथ नारायणपुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, के नेतृत्व में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी मे मिलीशिया के तौर पर कार्यरत एक माओवादी के द्वारा दिनांक 01.12.2023 को नारायणपुर पुलिस के समक्ष 05 कि0ग्रा0 आई0ई0डी0 के साथ आत्मसमर्पण किया गया है, बीडीएस टीम के द्वारा आई0ई0डी0 को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया।

आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना के तहत पुलिस अधीक्षक नारायणपुर पुष्कर शर्मा के द्वारा 25,000/- प्रोत्साहन राशि एवं आई.ई.डी. के साथ आत्मसमर्पण करने से 3,000/- अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना के तहत् अन्य समस्त सुविधाएं एवं लाभ प्रदान करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के द्वारा इस दौरान नक्सली संगठन के अन्य नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा से जुड़ने व शासन की पुनर्वास योजना का लाभ लेने हेतु अपील किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button