खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस सहित ये ट्रेन रहेगी रद्द: यात्रा करने के पूर्व चेक करे डिटेल

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मण्डल में बुदनी-बरखेड़ा के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियाँ प्रभावित होंगी…

रायपुर। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मण्डल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के सम्बंध में बुदनी, मिडघाट, चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

रद्द होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 08 एवं 09 दिसम्बर 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़- निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. दिनांक 06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4. दिनांक 08, 09 एवं 10 दिसम्बर 2023 को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर– बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5. दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button