दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के मतगणना अभिकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में माथा टेका, जीत का लिया आशीर्वाद

भिलाई-3। अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के मतगणना अभिकर्ताओं ने शनिवार की शाम को चरोदा बस स्टैंड के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। भिलाई-चरोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया के नेतृत्व में पहुंचे मतगणना अभिकर्ताओं ने हनुमान जी से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के चुनाव में विजयश्री की कामना की। इसके बाद सभी कल होने वाली मतगणना की तैयारी में जुट गए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में होगी। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ साथ सभी प्रत्याशियों की ओर से तैयारी पूरी कर ली है।

अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के सभी मतगणना अभिकर्ता आज मतगणना स्थल के नजदीक एक निजी होटल में आकर ठहर गए हैं। सभी अभिकर्ता सुबह मतगणना स्थल पर समय रहते पहुंच जाएंगे। इससे पहले उन्होंने चरोदा बस स्टैंड के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका और निर्मल कोसरे को चुनाव में जीत मिलने प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button