खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

‘गदर 2’ के बाद अब ‘बॉर्डर 2’ में धूम मचाएंगे सनी देओल: इस एक्टर ने किया फिल्म साइन, इस दिन से शुरू होगा सूटिंग

सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि जेपी दत्ता की फिल्म में बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर आयुष्मान खुराना भी नजर आने वाले हैं…

मुंबई (ए)। ‘गदर 2′ ग्रैंड सफलता के बाद अब सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा मे बने हुए हैं. साल 1997 में आई कल्ट ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है. वहीं अब इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि जेपी दत्ता की फिल्म में बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर आयुष्मान खुराना भी नजर आने वाले हैं।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना का नाम फाइनल हो गया है. एक्टर ने बॉर्डर 2 साइन कर ली है. हांलाकि, सनी देओल ने अभी तक इस फिल्म को साइन नहीं किया है. वह इस वॉर फिल्म को लेकर अभी भी सोच विचार कर रहे हैं. वहीं इस मल्टीस्टारर फिल्म में आयुष्मान के अलावा और एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुतबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल के सेकेंड हॉफ से शुरू होगी. वहीं बॉर्डर की बात करें तो जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तब्बू, समेत कई सितारे मुख्य भूमिका में थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भूषण कुमार और जेपी दत्ता फिल्म को लेकर अनुराग सिंह से बातचीत कर रहे हैं. बता दें कि अनुराग सिंह केसर जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं. मेकर्स बॉर्डर क सीक्वल को बिग बजट वॉर मूवी बनाने की प्लॉनिंग कर रहे हैं, जिसके लिए वह चाहते हैं कि भारत के बेहतरीन से बेहतरीन टेक्नीशियन इस फिल्म से जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button