खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

क्रिकेट के मैदान में 10 दिसंबर को भारत पाकिस्तान को होगा मुकाबला, जानिए किस मैदान खेला जाएगा ये मैच?

10 दिसंबर यानी 3 दिन बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगो, तो शायद आप यकीन न करें, लेकिन ये पूरी तरह सच है…

नईदिल्ली (ए)। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के बारे में सुन क्रिकेट प्रेमी उत्साह से भर जाते हैं. हाल ही में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिसतान के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी. हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम कर लिया था. लेकिन क्या अगर हम कहें कि आने वाले 10 दिसंबर यानी 3 दिन बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगो, तो शायद आप यकीन न करें, लेकिन ये पूरी तरह सच है।

आपको बता दें कि 08 दिसंबर, शुक्रवार से पुरुष अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत हो रही है, जिसमे 10 दिसंबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट में उदय सहारण भारत की कमान संभालेंगे. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई की आईसीसी अकेडमी ओवल-1 में खेला जाएगा।

8 टीमों वाले अंडर-19 एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई और जापान की टीमें शामिल हैं. इन टीमों को ‘ए’ और ‘बी’ दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप में, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें शामिल हैं. वहीं ग्रुप बी में, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई और जापान की टीमों को रखा गया है. भारत 8 टीमों वाले टूर्नामेंट मे पहला मुकाबला 08 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा. भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ही टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. वहीं पाकिस्तान की टीम पहला मैच 08 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी।

वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ एकतरफा हारी थी पाकिस्तान की सीनियर टीम गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की सीनियर टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था. टीम इंडिया ने बड़े ही आराम से 7 विकेट से जीत अपने नाम की थी. मैच मे पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 30.3 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली थी।

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम उदय सहारण (कप्तान), सौमी कुमार पांडे (उपकप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन दास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, धनुष गौड़ा, अविनाश राव (विकेटकीपर), एम अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button