खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

Incom को छापेमारी में मिली इतनी नोट की गिनते गिनते मशीन हो गया ठप

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कई ठिकानों पर छापा मारा है. आईटी विभाग ने कंपनी के ओडिशा और झारखंड स्थित ऑफिस में यह कार्रवाई की है…

नईदिल्ली (ए)। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कई ठिकानों पर छापा मारा है. आईटी विभाग ने कंपनी के ओडिशा और झारखंड स्थित ऑफिस में यह कार्रवाई की है. आयकर विभाग ने यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है. इस छापे में विभाग को इतने नोट मिले हैं कि उसे गिनते-गिनते मशीन तक ठप हो गई है. इस छापे में आईटी विभाग को 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है. इस छापे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मदद के लिए CISF के जवान भी शामिल है।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के झारखंड और ओडिशा स्थित कई ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं. इसके रडार पर ओडिशा का बलंगीर और संबलपुर स्थित ऑफिस है. वहीं झारखंड के रांची और लोहरदगा में भी आईटी विभाग की छानबीन चल रही है. बुधवार को पूरी की गई गिनती में 50 करोड़ रुपये के कैश की बरामदगी की बात सामने आई है. खास बात ये है कि कंपनी के ठिकानों पर इतना ज्यादा कैश मिला है जिसकी वजह से नोट गिनने वाली मशीन तक खराब हो गई है।

इनकम टैक्स विभाग ने बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है. ऐसे में ऑफिस से इतनी बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी के बाद अभी भी यह साफ नहीं हो सका है कि टैक्स चोरी वाकई में हुई कि नहीं. फिलहाल नोटों की गिनती का काम चल रहा है और यह पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की सही रकम का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button