खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता की लिस्ट में टॉप पर, जानिए दूसरे और तीसरे पर कौन है?

मोर्निंग कंसल्ट की रेटिंग में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर 66 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज़ मैनुएल लोपेज ओब्राडोर है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मॉर्निंग कंसल्ट की ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में जलवा कायम है. पीएम दुनिया के 22 पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में 76 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मैलोनी का भी नाम है. मोर्निंग कंसल्ट की रेटिंग में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर 66 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज़ मैनुएल लोपेज ओब्राडोर है।

वहीं तीसरे नंबर पर रहे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट को 58 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है. साथ ही चौथे नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 49 परसेंट रेटिंग मिली है. पांचवे नंबर पर 47 प्रतिशत रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज है।

ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर में छठे नंबर पर इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी 41 फीसदी के साथ है. सातंवे नंबर पर रहे बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू को 37 प्रतिशत रेटिंग मिली है. वहीं आठवें नंबर पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और नौवें नंबर पर स्पेन के पेड्रो सांचेज को भी 37 परसेंट रेटिंग मिली है।

रेटिंग में आयरलैंड के प्रधानमंत्री लिओ वराडकर 36 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर है. वराडकर के बाद स्वीडन की उल्फ क्रिस्टर्सन तो फिर पोलैंड के मार्सिंकीविज़ है. फिर 13वें नंबर पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो 31 फीसदी रेटिंग मिली है. इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 17वें नंबर पर है और उन्हें 25 प्रतिशत रेटिंग मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button