दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टैक्स वसूली करने रिसाली निगम सोमवार से वार्डो में लगाएगा शिविर

रिसाली। नगर पालिक निगम टैक्स वसूली करने वार्डो में शिविर लगाई जाएगी। शिविर सोमवार से अलग-अलग वार्डो में लगेगा। नागरिक आवासीय, व्यावसायिक, अन्य भवनों का संपत्तीकर यूजर चार्ज, जलकर, भू भाटक मौके पर जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है।

निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने शिविर की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को दी है। सोमवार 11 दिसंबर को शिविर मैत्रीबाघ रोड, 12 से 14 दिसंबर को टंकी मरोदा में।

19 से 21 दिसंबर को स्टेशन मरोदा, 26 व 27 दिसंबर को पुरैना व डुंडेरा में 2 से 4 जनवरी को रूआबांधा बस्ती, 9 व 10 जनवरी को रिसाली बस्ती और 16-17 जनवरी को नेवई बस्ती खदान पास में शिविर लगाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button