दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरौदा निगम द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण एवं अवैध चखना सेंटरों पर की गई तोड़फोड़ की कार्यवाही

भिलाई 3। जिला प्रशासन एवं निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार भिलाई-चरौदा निगम दल द्वारा क्षेत्र में विगत दो दिनों से अवैध चखना सेंटर के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस विषय पर बता दे कि निगम के कार्यपालन अभियंता सहित समस्त उप अभियंता एवं निगम की टीम द्वारा जे.सी.बी. और डंपर वाहन की मदद से दादर रोड चरौदा, उमदा रोड भिलाई-03 एवं काली मंदिर रोड चरौदा पर बास बल्ली और तंबू लगाकर अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाही की गयी है।

गौरतलब है कि शराब दुकानों के समीप तंबू लगाकर सामग्री विक्रय करने वाली दुकानों जो अवैध रूप से चलाई जा रही थी की संख्या में निरंतर बढोतरी होने कारण निगम द्वारा यह कार्यवाही की गयी है।

सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उप अभियंता विक्टर वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक लिंगेश्वर राव, सहायक राजस्व निरीक्षक लाला राम साहू, समय पाल श्यामता साहू, तोरण चंद्राकर इस दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button