दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल ने ट्रैफिक अधिकारियों की ली बैठक, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रायपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित करने के उद्देश्य से नगर निगम रायपुर एवं रायपुर पुलिस संयुक्त रूप से लगातार प्रयास रत है और इस कार्यवाही को लगातार बनाए रखने के उद्देश से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने यातायात में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारी एवं यातायात के सभी थाना प्रभारी का बैठक लेकर निम्नानुसार निर्देश दिए।

01. सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जहां पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है उन क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करें एवं कार्यवाही के पश्चात प्रतिदिन पेट्रोलिंग कर निगरानी रखें ताकि पुनः अतिक्रमण न हो पाए।

02. रिंग रोड के सर्विस रोड पर खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करेंगे।

03. जाम लगने वाले स्थान पर उपस्थित रहकर लगातार यातायात का संचालन करेंगे साथ ही बारिश के समय बारिश रुकने के बाद जिन स्थानों पर जाम लगता है वहां उपस्थित रहकर यातायात संचालन करेंगे।

04. यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे नशे की हालत में वाहन चलाने , नाबालिक वाहन चालक, तीन सवारी, मॉडिफाई साइलेंसर, बिना नंबर या आड़े तिरछे नंबर प्लेट, नो पार्किंग एवं शहर के बाहर हाईवे में बिना हेलमेट – सीट बेल्ट में कार्यवाही करेंगे।

05. रात्रि के समय यातायात संचालन के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी रिफ्लेक्टिव जैकेट एवं बेटन लाइट का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे इससे पुलिस की उपस्थिति परिलक्षित होगी।

06. यातायात के प्रवाह के अनुरूप विद्युत सिग्नल के टाइमिंग को ITMS से समन्वय बनाकर सेट कराएंगे।

07. कार्यवाही के पारदर्शिता एवं अनावश्यक वाद विवाद से बचने के लिए सभी अधिकारी कार्यवाही के दौरान बॉडी वार्न कैमरा का उपयोग करेंगे।

08. सड़कों में होने वाले खामियों के कारण सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर सुधार की कार्यवाही कराएंगे, सघन आबादी क्षेत्र में जहां प्रकाश की कमी है वहां प्रकाश की व्यवस्था हेतु संबंधित विभाग से संपर्क कर समस्या से अवगत कराते हुए सुधार कार्य कराएंगे।

09. नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर चस्पा चालान एवं ई चालान की कार्यवाही करेंगे। बैठक में लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button