खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं : पीएम मोदी

विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से रुबरू होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति से कुछ भी मुमकिन है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात कर रहे हैं. इस दौरान युवाओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने कहा, हमने जो योजनाएं बनाई हैं उसके मुताबिक हम लाभार्थियों को ढूंढ़ते हैं और सामने से जाकर उनको योजनाएं देने का काम करते हैं।

मोदी की गारंटी की योजना वाली गाड़ी इन दिनों गांव-गांव और गली-गली जा रही है और लोगों को सरकार की योजना के बारे में बता रही है जिससे लोगों को इसका लाभ मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने गुजरात के लाभार्थियों से बात करते हुए कहा, आज युवा शहर जाना छोड़कर गांव लौट रहे हैं और यहां पर खेती करके लाखों में फायदा कमा रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के निवासियों से की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सा जम्मू-कश्मीर के ‘विकित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों में से एक के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की. उन्होंने कहा, ‘मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।’

ऑनलाइन शामिल हुए हजारों लाभार्थी देश भर से हजारों लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे और देशभर से दो हजार से अधिक वीबीएसवाई वैन, हजारों कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) भी इससे जुड़ेंगे. इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पीएमओ ने कहा, पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button