खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सर्दियों के साथ बढ़ने लगा कोरोना: प‍िछले 24 घंटे में आए 166 नए मामले, इस राज्य में सबसे ज्‍यादा केस दर्ज

देश में कोरोना ने एक बार फ‍िर दस्‍तक दी है. प‍िछले 24 घंटे के भीतर भारत में 166 नए मामले र‍िकॉर्ड क‍िए गए, ज‍िसमें सबसे ज्‍यादा दक्ष‍िण के राज्‍य केरल से आए हैं…

नईदिल्ली (ए)। दुन‍ियाभर में तबाही मचा चुके कोरोना वायरस ने सर्दियां आते ही फिर से भारत में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प‍िछले 24 घंटे के भीतर देश में कोव‍िड-19 के संक्रम‍ित मामलों की संख्‍या 166 र‍िकॉर्ड की गई, ज‍िसके बाद सक्र‍िय मामलों की संख्‍या बढ़कर 895 हो गई है. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से रव‍िवार (10 दिसंबर) सुबह 8 बजे तक के कोरोना संक्रम‍ित मरीजों के आंकड़े जारी क‍िए गए. सबसे ज्‍यादा मामले केरल से दर्ज क‍िए गए हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी के मौसम में इन्‍फ्लुएंजा के मामलों के बढ़ने के साथ लोगों में खांसी, जुकाम और न‍िमोन‍िया जैसी बीमार‍ियां भी तेजी से बढ़ने लगती है. इस सबसे बचने के ल‍िए भी लोगों को एहत‍ियात‍ी कदम उठाने की जरूरत है।

इस साल सबसे कम जुलाई में आए थे 24 मामले न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक दैनि‍क स्‍तर पर औसतन मामलों की संख्‍या 100 र‍िकॉर्ड की गई है जोक‍ि अपेक्षाकृत स्थिर स्थिति को दर्शाता है. खास तौर पर महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे कम ताजा मामले इस साल जुलाई में केवल 24 दर्ज किए गए थे।

देश में कोरोना मरीजों का र‍िकवरी रेट 98.81 फीसदी  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या की बात करें तो 4.44 करोड़ हो गई है और इससे मरने वालों की संख्‍या 5,33,306 (5.33 लाख) दर्ज की गई है. मामले की मृत्यु दर 1.19 फीसदी है. राष्ट्रीय रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

टीकाकरण अभ‍ियान से संंक्रमण रोकने में बड़ी मदद म‍िली इस बीच देखा जाए तो मामलों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर मंत्रालय पूरी तरह से अलर्ट है और इस पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. सुरक्षा प्रोटोकॉल के अुनपालन के साथ-साथ मजबूत टीकाकरण अभियान को संक्रमण में संभावित वृद्धि को रोकने में अहम माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button