खास खबरफीचर्डविविध

टी20 फ्रेंचाइजी लीग बिग बैश हुई शर्मसार, खराब पिच के कारण 7वें ओवर में ही रद्द करना पड़ा मैच

ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के लिए एक शर्मिंदगी भरी घटना हुई है. यहां खराब पिच के कारण एक मुकाबला रद्द करना पड़ा है…

नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया की टी20 फ्रेंचाइजी लीग में एक शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है. यहां खेली जा रही बिग बैश लीग में खराब पिच के कारण मैच रद्द करना पड़ा है. मुकाबले के शुरुआती 6 ओवरों में ही पिच का घातक मिजाज देख मुकाबला रोकना पड़ा. काफी देर मंथन के बाद इस मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया गया।

बिग बैश लीग का नया सीजन 7 दिसंबर से ही शुरू हुआ है. आज (10 दिसंबर) मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस सीजन का यह चौथा ही मुकाबला था. मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान निक मेडिंसन ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पिच की हालत इतनी खराब थी कि बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो रहा था. पर्थ स्कॉर्चर्स के सलामी बल्लेबाज स्टीफन (0) और कूपर (6) सस्ते में पवेलिय लौट गए थे. एरॉन हार्डी और जोश इंगलिस यहां जैसे-तैसे गेंदबाजों का सामना कर रहे थे लेकिन 6.5 ओवर के बाद ही पिच की घातकता देखते हुए मैच को रोकना पड़ गया।

अंपायर्स ने दोनों टीमों के कोच और कप्तान से लंबी बातचीत की और मैच आर्गनाइजर से भी देर तक बातचीत चली. इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. दोनों टीमों को बराबर अंक बांट दिए गए।

पिच की ऐसी हालत क्यों हुई? यह मुकाबला गीलॉन्ग के सिमोंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा था. यहां बीती रात बारिश हुई थी. पिच पर कुछ स्पॉट ऐसे दिख रहे हैं, जिनसे लग रहा है कि यहां कवर से होते हुए पानी पिच तक पहुंच गया. यही कारण रहा कि पिच पर अनियमित उछाल दिखने लगा. गेंद पर पिच पर गिर कर बल्लेबाजों को चोटिल कर सकती थी. 6.5 ओवर के खेल में पिच के घातक मिजाज को देखकर क्रिकेटर्स भी हैरान रह गए. विकेटकीपिंग कर रहे क्विंटन डिकॉक भी कुछ गेंदों पर अवाक देखे गए. निश्चित तौर पर इस घटना के बाद बिग बैश लीग आर्गनाइजर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बेहद शर्मिंदा होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button