खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिले छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सरकार बनाने का पेश किया दावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने के बाद राजभवन से रवाना हुए। छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, “मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अब वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। हम उम्मीद करेंगे कि सरगुजा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए वे कार्य करेंगे और विकास की दृष्टि से जो क्षेत्र पीछे रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता देंगे…”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button