दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जनमत का स्वागत हैं, सत्ताधारी दल अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे अविलंब लागू करें: विनोद गुप्ता

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव विनोद गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भूपेश सरकार का पांच वर्षीय शासन काल किसानों के लिए स्वर्णमयी युग था, प्रदेश के भूपेश सरकार ने किसानों को देश में सबसे अधिक 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर, प्रति एकड़ 20 क्वीटल समर्थन मूल्य एवं सहायता राशि के माध्यम से धान की खरीदी करवाया।

खेती के लिए निशुल्क बिजली उपलब्ध करवाया, धान के अलावा अन्य सभी फसलों की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी करवाया, पुनः सरकार बनने पर धान का 3200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी करने एवं तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी करने एवं किसानों द्वारा लिए गए क़र्ज़ को माफ करने की घोषणा किया।

जिससे किसानों की जीवन में खुशियों की बहार छा गई, परन्तु प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र पर विश्वास करके उन्हें प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर दिया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस जनमत के निर्णय का सम्मान एवं स्वागत करती हैं, और सत्ताधारी दल से यह मांग करती हैं कि वह जनहित में पूर्वती भूपेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गये सभी निर्णय एवं अपने घोषणा पत्र में किसानों के हित में किए गए सभी वादा को मुख्यमंत्री अविलंब लागु करें।

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस नई सरकार द्बारा किसानों के हित में लिए गए सभी निर्णय का स्वागत करेगी। और छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button