छत्तीसगढ़फीचर्ड

विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज सहित अन्य समाज ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी सहित उपाध्यक्ष सविता साय, थानसिंह दीवान, डॉ संदीप ठाकुर, उपेंद्र सिँह पैकरा, हरिराम पूजेरी, महासचिव नकुल चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, सह सचिव धनेशवरी कंवर, अधिवक्ता कुंजबिहारी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य टीकाराम कंवर सहित महानगर रायपुर के अध्यक्ष मनोहर पैकरा, सचिव मनहरण पैकरा, छत्रपाल सोनवानी, ललित दीवान सहित समस्त जिलों के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों द्वारा विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति कंवर आदिवासी समाज से माटी पुत्र को मुख्यमंत्री बनायें जाने पर कृतज्ञता सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश मिरी ने कहा है कि उन्हें विश्वास था कि साय साहब मुख्यमंत्री बनेंगे और जब से विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा हुई है तब से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में रहने वाले कंवर समाज बहुत ज्यादा ख़ुश है एवं जिलों में खुशियाँ मना रहें है। श्री मिरी ने आगे कहा है कि विष्णुदेव साय के राज्य के मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद समाज के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के पदाधिकारी सहित अन्य प्रदेश के कंवर समाज पदाधिकारियों द्वारा समाज के किसान एवं माटी पुत्र से मिल कर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी जावेगी एवं समाज के प्रथम मुख्यमंत्री बनने पर उनका सम्मान भी किया जावेगा।

प्रदेश भर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की मुलाकात: नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रदेश भर से आये विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने भेंटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट करने वालों में उनके गृह जिले जशपुर से आए विभिन्न जनजातीय सामाजिक संगठन, अन्य समाज के प्रतिनिधिमंडल के अलावा प्रदेश के सभी जिलों से आए विभिन्न सामाजिक सगठनों के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे मिलने आए सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में कंवर समाज, उरांव समाज, गोंड समाज, अघरिया समाज, रौनियार समाज, यादव समाज के साथ अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button