दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिना अनुमति खुले में चिकन- मटन की अवैध रूप से दुकान लगाने वालों पर निगम ने की बेदखल कार्रवाई, विधायक रिकेश सेन ने दिए थे निर्देश

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा शहर में अवैध रूप से संचालित चिकन मटन दुकान, चौक चौराहों पर ठेला व पसरा लगा यातायात मार्ग में अवरोध बनने वालों के विरूद्ध अभियान चला कर इन्हें तत्काल बेदखल करने के निर्देश बाद आज सुबह से निगम ने बेदखली अभियान चलाया। पावर हाऊस सब्जी मंडी के पास में अवैध रूप से संचालित चिकन मटन दुकान, चौक चौराहों पर ठेला व पसरा लगाने वाले तथा जीई रोड किनारे सामान घेरकर सड़क बाधा करने वालों के विरूद्ध बेदखली कार्रवाई की गई।

शीतला काम्पलेक्स पावर हाउस क्षेत्र के कसाई मोहल्ले में नाली के ऊपर टीन शेड डाल कर किये गये अवैध निर्माण को राजस्व अधिकारी व जोन आयुक्त की उपस्थिति में जेसीबी से ध्वस्त किया गया तथा जीई रोड में लम्बे समय से लगे प्रचार-प्रसार के गेट को हटाया गया। नगर पालिक निगम भिलाई की बेदखली टीम ने साक्षरता चौक से सर्विस रोड पर विक्रय के लिए खड़े किए गए गाड़ी को हटवाया, एक आटो एजेंसी द्वारा इलेक्ट्रिकल व्हीकल प्रदर्शन के लिए अस्थायी छतरी डाल सड़क बाधा कर रखा गया था, उसे जप्त कर रास्ते के आवागमन को खोला गया।

पावर हाउस सब्जी मार्केट में पुराना रोजगार कार्यालय के सामने लगे अस्थायी शेड को स्वयं से हटाने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी। निगम टीम को कसाई मोहल्ला पावर हाउस में नाली पर ईट व टीन से शेड बनाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिससे नाली के सफाई में भी बाधा आ रही थी, जिसे पुलिस बल की उपस्थिति में शेड तथा सीमेंट टंकी जो नाली के उपर बनी थी, उसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया।

मटन दुकान पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
गौरतलब हो कि विधायक रिकेश सेन के निर्देश बाद भिलाई निगम द्वारा चलाए जा रहे बेदखली अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन, मछली दुकान पर ताबड़तोड़ कार्यवाही आज की गई। निगम की टीम ने खुर्सीपार स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर, कालीबाड़ी नाला, ओम शांति ओम चौक, भगवा चौक, जुनवानी चौक, जुनवानी नाला, जुनवानी पेट्रोल पंप सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन, मछली दुकान पर कार्यवाही करते हुए बेदखल किया गया साथ ही चौक चौराहों के किनारे ठेला, फल सब्जी बेचने वाले जो आवागमन को प्रभावित करते है ऐसे लोगों को बाजार नहीं लगाने की हिदायत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button