छत्तीसगढ़फीचर्ड

गुड सेमीरिटर्न सम्मान कार्यक्रम में SP संतोष सिंह ने कहा- दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले “नेक इंसानों” से मिलेंगी लोगों को प्रेरणा

बिलासपुर। भारत में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसमें विशेष अन्य करण के अलावा “घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा न मिल पाना भी एक होती हैं।” इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को “”गुड सेमीरिटर्न”” अर्थात “नेक इंसान” की संज्ञा देते हुए, इन्हें प्रोत्साहित एवं पुरुस्कृत करने का आदेश जारी किया है।

इस क्रम में बिलासपुर जिले के 07 “गुड सेमीरिटर्नओं” को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के हाथों सम्मानित एवं पुरष्कृत किया गया। सम्मानित किए गए “गुड सेमीरिटर्न” में थाना- सीपत के दीपक पांडे, जिन्होंने होली के दिन दो पहिया वाहन से गिरने पर एक व्यक्ति को स्वयं 108 के माध्यम से अस्पताल दाखिल किया।

इसी प्रकार आरती कश्यप ने दिनांक 30/9/2023 को फरहद चौक के पास ट्रक से एक शिक्षिका के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से, घायल महिला को खून से लथपथ हालत में पहले सिम्स और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए, अपोलो अस्पताल में भर्ती किया। इसी क्रम में ईश्वर यादव ने चकरभाठा बस्ती के पास घायल मोटरसाइकिल चालक को 112 बुलाकर अस्पताल भेजा।

दिनांक 29/10/2022 को पायल लाथ के द्वारा एक सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी कार में लिटाकर अस्पताल भर्ती कराया औरसाहस का परिचय दिया। दिनांक 09/02/2023 को ग्राम रलिया,थाना सीपत अंतर्गत ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल के दुर्घटना होने से घायल को 108 में शैल सिदार ने अस्पताल लाकर भर्ती किया।

इसी प्रकार मयंक त्रिवेदी थाना चकरभाठा अंतर्गत दिनांक 11/11/2022 को ग्राम सेवार तालाब के पास मोटरसाइकिल से घायल होने पर घायल को 112 के माध्यम से अस्पताल भेजने में मदद की।

इस अवसर एसपी बिलासपुर ने कहा – घायलों की मदद करने वालों के सम्मान से आम लोग भी प्रेरणा लेंगे तथा दुर्भाग्यवस दुर्घटना हो जाने की स्थिति में हमेशा घायल को तत्काल अस्पताल ले जाने में माहिती भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में यातायात बिलासपुर के डीएसपी संजय साहू, सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे,आरक्षक रोशन तथा भुवनेश्वर मरावी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button