दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

18 दिसंबर को बंद रहेंगे शराब दुकान और बार, कलेक्टर ने घोषित किया शुष्क दिवस

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती पर जिले के सभी मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। 18 दिसम्बर 2023 गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी एस.-2 (घघ), सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ),

एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट) एफ. एल. 3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-3 (ग), एफ.एल. 4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल. 7/8 (सैनिक कँटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई को पूर्णतः बन्द रखे जाने हेतु आदेशित किया गया है।

संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक उक्त दिनांक को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सुनिश्चत करेंगे कि प्रभार क्षेत्र की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें 17 दिसंबर 2023 को समयावधि पश्चात् बंद हो जायें एवं 18 दिसंबर 2023 को न तो मदिरा का विक्रय हो और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार हो। आदेश का कड़ाई से पालन के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button