खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भजन लाल शर्मा को उनके जन्मदिन और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की जनता को नई सरकार चुनने के लिए बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय को दी बधाई और शुभकामनाएं: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश उन्नति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button