खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

चरणदास महंत होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष: दीपक बैज बने रहे प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी

रायपुर। कांग्रेस ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के सीएलपी नेता के रूप में नियुक्त किया। दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनावों की आहट के बीच पार्टी तमाम संगठनात्मक सुधारों और नियुक्तियों को भर देना चाहती है। यही नहीं पार्टी जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी कर देना चाहती है।

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा मंगलवार (19 दिसंबर) से पहले कर दी जाएगी क्योंकि नई सरकार बनने के बाद पहली बैठक 19 दिसंबर को शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, तीन कांग्रेस नेता – चरणदास महंत, भूपेश बघेल और उमेश पटेल नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की दौड़ में माने जा रहे हैं। देखे आदेश…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button