छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंना में छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 18 जिलो से आये कंवर समाज के जिला प्रतिनिधियों सहित सामाजिक लोगो ने प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान कंवर समाज द्वारा मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री मिरी ने कंवर समाज द्वारा आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया,इस पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में कंवर समाज के नकुल चंद्रवंशी,बसंत दिवान, सविता साय, टीकाराम कंवर, संदीप कुमार पैकरा, उर्मिला पैकरा, अंजना चंद्रवंशी, मनीषा कंवर, संत लाल दिवान, कुंज बिहारी पैकरा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button