छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अंकित गर्ग ने कोरिया जिला का किया वार्षिक निरीक्षण, परेड में बेस्ट टर्न आऊट करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को किया पुरुस्कृत

कोरिया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 16.12.2023 को जिला कोरिया के रक्षित केंद्र व पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा रक्षित केंद्र कोरिया में परेड कि सलामी दी गई सलामी पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में बेस्ट टर्नआऊट धारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरुस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान पुलिस बैंड द्वारा मधुर धुन पर परेड का संचालन किया गया। आईजी द्वारा पुलिस बैंड के जवानों को भी ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

रक्षित केंद्र के वाहन शाखा का निरीक्षण
परेड निरीक्षण पश्चात रेंज आईजी द्वारा रक्षित केंद्र के वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान शासकीय वाहनों की अद्यतन स्तिथि के संबंध में चालकों से विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए वाहनों के मेंटेनेंस व उनके रख-रखाव के संबंध में विधिवत जानकारी लिए।

दरबार में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए रेंज आईजी
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के सतत मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे रक्षित केंद्र कोरिया के प्रांगण मे पुलिस दरबार का आयोजन कर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों रूबरू होते हुए उनके समस्याएं सुनी गई एवं उनके समस्या का तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए। दरबार के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा अपने उदबोधन मे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संवेदनशील रहकर कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा गया कि कोरिया जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बताते हुए स्मार्ट पुलिसिंग करने की बात कही गई।

शस्त्रागार एवं स्टोर शाखा का निरीक्षण
दरबार के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र स्थित शस्त्रागार, स्टोर शाखा में रखे विभाग से संबंधित सामग्री के रख रखाव व उनके उपयोगिता तथा आपूर्ति को दूर करने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण
रक्षित केंद्र निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी शाखाओं के कार्यो का बारीकी से आवलोकन करते हुए संबंधीतो को रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु हिदायत दी गई। सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को समय पर उनके जी.पी.एफ इत्यादि का भुगतान के साथ साथ उनके पेंशन अविलंब प्राप्त हो इस बाबत मुख्य लिपिक को निर्देशित किए। कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यालयीन कार्यों में शीघ्रता लाने हेतु निर्देश दिए, साथ ही समय समय पर वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु समझाइश दी गई।

शहरी/ग्रामीण थाना चौकी का वार्षिक निरीक्षण
निरीक्षण के अगली कड़ी में शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के थाना कोतवाली एवं चरचा थाना का विधिवत निरीक्षक किए। थाना निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाने में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे तैनाती रजिस्टर, जरायम पंजी, दैनिक डायरी, मालखाना, शत्रागार के साथ-साथ सीसीटीएनएस कक्ष का अवलोकन किए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि गंभीर अपराध, गुम बालक-बालिकाओ,चिटफंड जैसे प्रकरणों में थाना प्रभारी स्वयं विवेचना करें, एवं समंस वारंट की तामिली समय सीमा में कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कविता ठाकुर, लाईन डीएसपी श्याम मधुकर, डीएसपी सोनहत राजेश साहू, डीएसपी अजाक नेल्सन कुजूर, रक्षित निरीक्षक नीतीश नायर, विपुल आनंद जांगड़े सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं आईजी स्टेनो पुस्पेंद्र शर्मा, रीडर सुभाष ठाकुर उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button