खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी आज वाराणसी से दूसरी वंदे भारत ट्रेन को करेंगे रवाना, 19 हजार करोड़ की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम अपने दौरे के दूसरे दिन वाराणसी को 19 हजार करोड़ की 37 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे…

वाराणसी (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन द्वितीय ‘काशी-तमिल संगमम’ कार्यक्रम की शुरुआत किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. पीएम मोदी रविवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. काशी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री के काफिले पर लोगों ने फूलों से वर्षा की।

पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान सोमवार को काशी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. पीएम अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान करीब 25 घंटे काशी में बिताएंगे. सोमवार को पीएम मोदी दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी विकासखंड के बरकी ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करें. सुबह 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन किया जाएगा।

इन परियोजनाओं की होगी शुरुआत
वाराणसी में सोमवार को होने वाली 37 परियोजनाओं के उद्घाटन में सड़क एवं सेतु, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी एवं नगर विकास परियोजनाएं, रेलवे, हवाई अड्डे सहित विभिन्न परियोजनाओं का वह लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वह काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में भी जा सकते हैं और पूजा-अर्चना कर सकते हैं. पीएम मोदी सोमवार वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इससे पहले रविवार को पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री के काफिले में एंबुलेंस निकल रही है. एक अधिकारी ने बताया कि नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल पहुंचने पर उनके काफिले के सामने एक एम्बुलेंस आ गई. इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को रास्ता दिया. पीएम मोदी सोमवार को बनारस से कन्याकुमारी के लिए ‘काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button